तमकुहीराज/कुशीनगर। क्षेत्र के पगरा बसंतपुर में चल रहे श्री रामकथा के दौरान वशिष्ठ पीठाधीश्वर पूज्य संत ब्रहर्षि वेदांती जी महाराज की कृपा पात्र शिष्या साध्वी स्मिता दीदी ने सोमवार की रात रामजन्म की संगीतमय कथा श्रवण कराया। कथा में श्रीराम जन्म के विभिन्न कारणो की विस्तार से व्याख्या किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति पद, प्रतिष्ठा, अंहकार, लोभ, मोह आदि के कारण अज्ञानता में पड कर ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे, लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर उत्पन्न हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकार दिया और स्वयं भगवान बनने का ढोंग करने लगे। लेकिन जब ईश्वर ने अपनी सत्ता की एक झलक दिखाई तो सभी का अस्तित्व धरा से ही समाप्त हो गया। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। राम जन्म की कथा सुन पांडाल में मौजूद महिलाएं अपने स्थान पर खड़े होकर नृत्य करने लगी।
इस दौरान अशोक मिश्र, राधेश्याम त्यागी, नगनारायण सिंह, महातम प्रसाद, रमाकांत राय, अनिरूद्ध सिंह, रामजीत पांडेय, हरेंद्र गुप्ता, कमल बर्नवाल, वकील सिंह, परमहंश सिंह, सुभावती देवी, आसमनी देवी, विमला देवी, इंद्रावती देवी, रंभा देवी, कमलावती देवी, राजकुमारी देवी, मैना देवी आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…