News Addaa WhatsApp Group Join करें

जयंती पर पूजे गये देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 17, 2024  |  7:08 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जयंती पर पूजे गये देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी

रामकोला/कुशीनगर । सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मशीनों की विधिवत पूूजा की गई।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

रामकोला कस्बा स्थित त्रिवेणी चीनी मिल में आचार्य विश्वनाथ पाण्डेय ने मुख्य अभियंता अवधेश कुमार सिंह के द्वारा देवशिल्पी विश्वकर्मा की विधिवत पूजा संपन्न कराई।इस अवसर पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने भी पूजन अर्चना किया। प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि सृष्टि के रचयिता विश्वकर्मा जी को दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है तथा विश्वकर्मा जी को निर्माण एवं सृजन का देवता भी माना जाता है। आज विश्व जिस तेजी से आगे बढ रहा है वह सब श्री विश्वकर्मा जी की ही देन है।

इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, ,चिकित्साधिकारी डॉ0 शिवाजी , चीफ केमिस्ट संजय तिवारी, आशीष सिंह, गन्ना प्रबंधक सुनील दत्त, डा0 संजय त्रिपाठी ,रजनीश कुुुमार,गौरव प्रताप सिंह , जगदीश चावला, आनंद मिश्रा ,मनोज शुुुक्ला,अजय पांडे, विवेक पांडे, विजय शाही, कमल राज मदहोक,ओमप्रकाश तिवारी ,प्रेम कुुुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking