अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द में कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द निवासी दयाशंकर सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह महुअवा खुर्द चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाते हैं।जो बीते सोमवार की शाम अपनी दुकान बंद कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। सोमवार की रात चोरों ने छत के रास्ते अन्दर घुस कर उसमें रखे इन्वर्टर बैटरी एल. ईडी.टीवी मोबाइल फोन सहित अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब दयाशंकर अपने दुकान पर पहुंचे तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना पर थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।इस संबंध में दुकानदार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…
कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे के हाईवे चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर गुरुवार को दो…