News Addaa WhatsApp Group

Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थाने में किया सरेंडर, आज सुबह ही घर की कुर्की करने पहुंची थी टीम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2023  |  10:49 AM

2,541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थाने में किया सरेंडर, आज सुबह ही घर की कुर्की करने पहुंची थी टीम

Advertisement

इओयू ने सच तक न्यूज के संचालक यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी के घर कुर्की जब्ती शुरू की तो मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया. हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मनीष कश्यप की परेशानी बढ़ गयी थी. वहीं पुलिस लगातार मनीष कश्यप को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. तमिलनाडु में बिहार के कुछ लोगों के साथ हिंसात्मक घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो प्रसारित किये जाने के मामले में मनीष कश्यप पर केस दर्ज किए गए हैं.बेतिया जिले के जगदीशपुर थाने में सरेंडर करने की बात सामने आ रही है.
तमिलनाडु मामले में फरार चल रहे मनीष कश्यप के गांव पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना अंतर्गत डुमरी महनावा में शनिवार सुबह भारी संख्या में पुलिस पहुंची और कुर्की की कारवाई शुरू कर दी गई. एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने इसकी पुष्टि की. वहीं तमिलनाडु प्रकरण में भ्रामक सूचना प्रसारित करने संबंधी कई आरोपों में घिरे मनीष कश्यप लगातार फरार चल रहे थे. जब कुर्की जब्ती शुरू की गयी तो जानकारी सामने आई की मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है. मनीष कश्यप ने इस बीच थोड़ी देर में ही सरेंडर कर दिया. 
मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर किया है. स्थानीय पुलिस और ईओयू अब मनीष कश्यप से पूछताछ में लगी है. बता दें कि मनीष कश्यप के ऊपर 7 मामले दर्ज किए गए थे जिनमें 5 मामलों में चार्जशीट था. वहीं हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी को रद्द कर दी थी जिसके बाद कुर्की की कार्रवाई भी शनिवार को शुरू कर दी गयी थी.
 सोशल मीडिया पर तमिलनाडु मामले से जुड़ी फर्जी वीडियो प्रसारित किये जाने के मामले में इओयू मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी. मनीष कश्यप के खिलाफ धारा 153/153 (ए)/153(बी) / 505 (1)(बी) / 505 (1) (सी) 468/471/120(बी) भादवि एवं आइटी एक्ट 2000 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. 
मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के लिए ईओयू ने कोर्ट से वारंट हासिल किया था. इस बीच पिछले दिनों आरोपित मनीष कश्यप के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था. मनीष कश्यप के तीन बैंक खातों में 42.11लाख रुपये जमा थे.

Advertisement

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking