News Addaa WhatsApp Group Join करें

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं – रूद्र प्रकाश सिंह

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 8, 2026  |  7:00 PM

218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं – रूद्र प्रकाश सिंह WhatsApp
Responsive image

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के गांव पडौली शेखपुरवा में लोगों को ठंडक से बचने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गाँव के जरूरत मंदों में कम्बल वितरण किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तानगंज एसडीएम विनोद गुप्ता रहे l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

गुरुवार 08 जनवरी के दिन विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा पडौली शेखपुरवा में ठंडक से लोगों को राहत दिलाने की कड़ी में अपने ग्राम सभा अंतर्गत एक कार्यक्रम के जरिए लेकर प्रधान प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह द्वारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे कप्तानगंज तहसील के उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता द्वारा गाँव के जरूरत मंद लोगों में लगभग चार सौ कम्बल का वितरण कराया गया l

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि सरकार ठंडक से बचने के लिए गांव गांव अलाव और कम्बल वितरण कर रही है l समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोग भी अपने अपने सुविधा के अनुसार कम्बल वितरण का कार्य कर रहे हैं l ग्राम सभा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों में कंम्बल वितरण का जो कार्य किया गया है l यह काफी सराहनीय कार्य है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नही है l हर समय गाँव के विकास के लिए मैं प्रयास करता रहता हूँ l इसी कड़ी में कड़ाके की इस ठंड में गाँव के हर जरूरत मंदों में कम्बल बितरण का कार्य किया जा रहा है l और गांव के बिकास के लिए सभी तरह से भरपूर प्रयास भी किया जा रहा l

कार्यक्रम का संचालन संचालन अवधेश मिश्रा ने किया l इस अवसर पर राजकुमार पाण्डेय, वृंदावन पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, जोखू शर्मा, मिथिलेश मिश्रा, नेबुलाल कन्नौजिया, दीनदयाल सिंह, रामज्ञान सिंह, अमित कुमार, प्रभात चन्द कन्नौजिया, दीनदयाल प्रसाद, गोविंद, मुरलीधर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking