News Addaa WhatsApp Group Join करें

मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र की मौके पर मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 26, 2025  |  9:35 PM

259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र की मौके पर मौत

तुर्कपट्टी थाना के मधुरिया चौहान पट्टी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की दोपहर बोलेनो कार की ठोकर से बाइक से दवा कराने जा रहे पिता पुत्र की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।दुर्घटना के बाद कार सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज विधिक कार्रवाई में जुट गई।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

बिहार प्रांत के सिवान जिला के थाना रघुनाथपुर निवासी 45 बर्षीय शिक्षक नीतीश कुमार भारद्वाज अपने 65 बर्षीय पिता लव कुमार चौहान को बाइक पर बैठाकर गोरखपुर दवा कराने ले जा रहे थे।

वह अभी तुर्कपट्टी के गांव मधुरिया चौहान पट्टी के समीप हाइवे पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज गति से आ रही बोलेनो कार ने ठोकर मार दिया।कार की बाइक में ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक दूर हाइवे पर गिर गई और सवार दोनों पिता पुत्र भी गिर गए।कार उनको रौंदते हुए हाइवे के बीच डिवाइडर पर चढ़ कर फंस गई।दोनों पिता- पुत्र को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।मृतक नीतीश गोपागंज जिले के भथुआ बाजार स्थित इंटरमीडिएट कालेज में शिक्षक था।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना के बाद कार चालक पीछे आ रही एक गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मधुरिया ब्रह्मा कुमार उपाध्याय व उपनिरीक्षक हरेन्द्र प्रसाद मयफोर्स पहुंच विधिक कार्रवाई पूरी की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking