कुशीनगर। मां नारायणी लोक सम्मान चयन समिति की बैठक मंगलवार को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में संपन्न हुई जिसमें मां नारायणी लोक सम्मान के लिए 3 लोगों के नाम का चयन किया गया।
बीते 6 वर्षों से कृषि, पर्यावरण व सेवा के लिए मां नारायणी सामाजिक कुंभ में इस सम्मान को दिया जाता है। चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. शुभलाल साह ने कहा कि प्रसिद्ध पनियहवा नारायणी तट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुंभ- 2023 के लिए तीनों क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले 17 लोगों का नाम आया जिसमें कृषि के लिए अतुल पांडेय, सेवा के लिए डॉक्टर मनीष शर्मा एवं पर्यावरण के लिए पूर्णिमा को सम्मानित करने के लिए चयन किया गया।
यह सम्मान कुंभ के द्वितीय दिवस 20 जनवरी को दिया जाएगा। चयन समिति की बैठक में डा. विभ्राट चन्द कौशिक, डॉ. निगम मौर्य, प्रियेश गोंड, विवेक तिवारी उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…