News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन से संबंधित सभी नोडल प्रभारी अधिकारियों की ली गई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2023  |  6:29 PM

387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन से संबंधित सभी नोडल प्रभारी अधिकारियों की ली गई बैठक

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी /अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 से संबंधित सभी नोडल प्रभारी अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बैठक में निर्वाचन संबंधी कार्यो को कुशलतापूर्वक, शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराए जाने तथा ससमय संपादन सुनिश्चित कराए जाने हेतु नोडल अधिकारियों को सौपें गए कार्य व दायित्वों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए।विदित हो कि गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 2023 का मतदान दिनांक 30 जनवरी 2023 को संपन्न होना है। जनपद कुशीनगर में 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं इसके लिए 13 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो मतदान कार्य से लेकर सारी व्यवस्थाओं को देखेंगे। मतगणना दिनाँक 02 फरवरी को गोरखपुर में होगी। इस क्रम में अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों के संदर्भ में बताया गया तथा अपने कार्य और दायित्वों की प्रगति से अवगत कराए जाने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जफर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking