न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने घरेलू रसोई गैस (LPG Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस बार रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। यह बढ़ी हुई कीमतें आज (7 जून) से ही पूरे देश सहित स्थानीय स्तर पर प्रभावी हो गई हैं।
शनिवार देर रात अचानक लिए गए इस फैसले के बाद अब घरेलू गैस रिफिल कराना महंगा हो जाएगा, जिसका सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ना तय है।
आमतौर पर तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन इस बार महीने के पहले हफ्ते के अंत में घरेलू गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। कंपनियों द्वारा बेस प्राइस में ₹29 की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब कुशीनगर सहित सभी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ₹29 अतिरिक्त चुकाने होंगे।
लगातार बढ़ती अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के बीच रसोई गैस के दामों में हुई इस वृद्धि को आम जनता के लिए एक बड़े आर्थिक बोझ के रूप में देखा जा रहा है।
खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…
62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…
कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…
कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…