खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के भेडिहारी नं.एक पीपा पुल के समीप बड़ी गंडक से निकालकर भण्डारण किये गये लावारिस बालू को खनन अधिकारी व नायब तहसीलदार सहित पुलिस टीम ने जब्त करते हुए बड़ी कार्यवाही की है। बरामद बालू को जप्ती के बाद मुकामी पुलिस छानबीन कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
रविवार को बड़ी गण्डक नदी में खनन की सूचना पर एसडीएम उपमा पाण्डेय के निर्देश पर खनन अधिकारी राविन्द्र कुमार व नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने खड्डा पुलिस के साथ छापेमारी करते हुए भेडीहारी नं.एक पीपा पुल के समीप अवैध रुप से कई जगहों पर लावारिस रूप से भण्डारित बालू को टीम ने सीज कर दिया। पुलिस टीम छानबीन करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है। इस सम्बंध में जिला खनन अधिकारी राविन्द्र कुमार ने बताया कि भंडारित बालू जब्त किया गया है, जेसीबी लगाकर बालू के ढेर को नदी में गिरवा दिया गया है।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…