News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के प्रभारी मंत्री ने किया ब्लाक स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 20, 2021  |  5:58 PM

1,201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के प्रभारी मंत्री ने किया ब्लाक स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।मंगलवार को सहकारिता विभाग के मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा विकास खंड विशुनपुरा के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

मंत्री ने विकास खण्ड परिसर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों कृष्णा यादव,चिरई देवी,सरिता,मनोज कुमार कुशवाहा,व मंजू देवी को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।

मुकुट बिहारी वर्मा ने विकास खंड सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने खंड स्तरीय विभिन्न अधिकारियों से विभिन्न सरकारी परियोजना के संदर्भ में प्रगति रिपोर्ट ली तथा उनसे पूछताछ की इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा,समूह गठन,निशुल्क बोरिंग,बीज वितरण,पंचायत भवन निर्माण, इंडिया मार्का हैंडपंप, बाल विकास पुष्टाहार विभाग इन सभी की प्रगति की रिपोर्ट ली। उन्होंने इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया की समीक्षा बैठक का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वित करना है। इसमें निष्पक्षता एवं पारदर्शिता की गारंटी होनी चाहिए। निष्पक्षता एवं पारदर्शिता तभी आएगी जब आप अपने कार्य को दूसरों को दिखाते हैं ।कार्य सिर्फ कागजी ही ना रहे बल्कि उसका क्रियान्वयन भी हो। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की विभागीय योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा कराया जाना चाहिए। अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप मुझसे या फिर मुख्य विकास अधिकारी से सीधे मिल सकते हैं।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें सहकारिता मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष, राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशुनपुरा मंक्षाछापर का निरीक्षण किया तथा वहां उन्होंने कोविड टीकाकरण, साफ सफाई,स्वच्छता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में पूछताछ की,दवा वितरण काउंटर पर गए,ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में आवश्यक पूछताछ की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र, राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, देवरिया कुशीनगर कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन ललन मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, खंड विकास अधिकारी बिशुनपुरा के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking