News Addaa WhatsApp Group Join करें

MLC elections UP: 36 सीटों पर मतदान से पहले ही 9 पर BJP का कब्जा, जानिए क्या खेल हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2022  |  10:49 AM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
MLC elections UP: 36 सीटों पर मतदान से पहले ही 9 पर BJP का कब्जा, जानिए क्या खेल हुआ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों पर हो रहे चुनाव में सपा के कई प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पहले ही पीछे हट गए हैं। बुधवार को सपा के चार प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेकर भाजपा की जीत पक्की कर दी। वहीं, एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया। कुल मिलाकर 9 सीटों पर बिना चुनाव ही भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है। विधान परिषद की 36 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण की 30 सीटों के लिए गुरुवार तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। जबकि, बुधवार को दूसरे चरण के छह सीटों के लिए पर्चों की जांच हुई।

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से समाजवादी पार्टी की उम्मीदों पर झटका लगा है। बुधवार को बदायूं से सपा उम्मीदवार सिनोद शाक्य ने पर्चा वापस ले लिया। उनके एक दिन पहले लखनऊ में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात के भी चर्चाएं थीं। इससे बदायूं से भाजपा के वागीश पाठक की जीत तय हो गई है। हरदोई से सपा प्रत्याशी रजीउद्दीन ने भी अपना पर्चा वापस लेकर वहां के भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत पक्की कर दी। रजीउद्दीन भाजपा नेता नरेश अग्रवाल के घर पर बैठे दिखाई दिए।

मीरजापुर-सोनभद्र से सपा प्रत्याशी रमेश यादव ने भी चुनाव लड़ने से मनाकर भाजपा के विनीत सिंह की राह साफ कर दी। जिस गाजीपुर जिले की सभी सीटें सपा ने विधानसभा में जीती थीं, वहां के भी पार्टी प्रत्याशी ने पीठ दिखा दी। सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ला पर्चा वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के साथ घूमते नजर आए। इन सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय हो गई।

अलीगढ़ में नहीं पेश किया प्रस्ताव: सपा के अलीगढ़ से प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का पर्चा भी बुधवार को खारिज हो गया। भाजपा ने उनके प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत की थी। बुधवार को उन्हें प्रस्तावक पेश करना था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद पर्चा खारिज हो गया और भाजपा का रास्ता साफ हो गया। इसके अलावा मथुरा-एटा-मैनपुरी की दोनों सीटों व लखीमपुर से सपा प्रत्याशी का पर्चा मंगलवार को ही खारिज हो गया था।

वहीं, बुलंदशहर-गाजियाबाद से रालोद प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। इससे 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। बुधवार को दूसरे चरण के पर्चे की जांच के बाद छह सीटों पर कुल 20 प्रत्याशी बचे हैं। यहां 25 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking