News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 21, 2026  |  8:18 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 19 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक मोबाइल फोन दिलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर चढ़कर युवक लोगों से मोबाइल खरीदकर देने की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कस्बा कसया प्रभारी गौरव श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी जल्दबाजी के धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
युवक की पहचान नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद (19 वर्ष), निवासी कोर पट्टियां विजयपुर, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नौशाद मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी वह थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के गुड़वलिया गांव में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जहां भी काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया था।
घटना के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर आवश्यक समझाइश दी।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी...

 

चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव की तत्परता, धैर्य और मानवीय व्यवहार की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंचती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला
एक घंटे में लौट आई मासूम की मुस्कान: बरवापट्टी पुलिस ने गुम हुए 6 वर्षीय अदनान को खोज निकाला

कुशीनगर। घर में आया छह साल का मासूम अचानक लापता हो जाए तो परिवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking