News Addaa WhatsApp Group Join करें

विश्व होमियोपैथी दिवस पर डा. हैनीमेन की मनी 267 वीं जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 10, 2022  |  8:17 PM

896 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व होमियोपैथी दिवस पर डा. हैनीमेन की मनी 267 वीं जयंती
  • रोगों को जड़ से समाप्त करने की अचूक औषधि है होम्योपैथी- डा. संदीप उपाध्याय

संगम पाण्डेय/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

महराजगंज। घुघली विकासखंड के परतावल रोड, पुरैना स्थित नवजीवन होमियो क्लीनिक पर होमियोपैथिक पद्धति के जन्मदाता डा. हैनीमेन का 267 वां जन्म दिवस मनाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी होमियोपैथ डा. नरेन्द्र सिंह ने डा. हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में चिकित्सको ने वर्तमान परिवेश में होम्योपैथ चिकित्सा एवं चिकित्सक की भूमिका पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे डा. संदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि होम्योपैथी के माध्यम से जहां जड़ से बीमारियों का खात्मा होता है, तो कोविड-19 के चलते यह दवा मरीजो में इम्यूनिटी बूस्ट करने में अहम रोल अदा करती है। कठिन से कठिन बीमारियों का कारगर एवं सुलभ उपचार कम खर्च में होमियोपैथिक पद्धति से ही संभव है। डा. अशोक कुशवाहा ने कहा कि इस भाग दौड़ में लोग एलोपैथ दवा के साइड इफेक्ट की वजह से होमियोपैथी के तरफ आकर्षित हो रहे हैं और लाभ ले रहे हैं ।

डा. नीरज कुमार उपाध्याय ने कहा कि होम्योपैथी दवा का 86 देशों के लगभग 20 करोड़ से अधिक लोग सेवन कर रहे हैं। डा. हैनिमैन ने सरल, शुलभ दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा दी हैं। होम्योपैथ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की ताकत होती है। कार्यक्रम में डा. धनंजय यादव, डा. वाई. एन.मधुकर, डा. नीरज कुमार उपाध्याय, डा. अरूण कुमार, डा. मुकेश, डा. श्याम मोहन श्रीवास्तव आदि चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. ए.के. उपाध्याय, डा. जितेन्द्र यादव, डा. सतीश पटेल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

“कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून, 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार”
“कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून, 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार”

महराजगंज। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) गोरखपुर इकाई की टीम ने शनिवार को बड़ी…

बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान
बाघ ने लील ली किशोरी की जिंदगी, दोनों हाथों को खाया, खौफ से ग्रामीण हलकान

महराजगंज जिले के सोहगीवरवां (पोखरी टोला) गांव की घटना, किशोरी सिर्फ एक बार चिल्लाई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking