News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक : किसान करें वैज्ञानिक ढंग से खेती, बढ़ाए अपनी आमदनी : मोहन वर्मा, विधायक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 5, 2025  |  4:42 PM

57 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक : किसान करें वैज्ञानिक ढंग से खेती, बढ़ाए अपनी आमदनी : मोहन वर्मा, विधायक

कुशीनगर । जिले के मोतचक विकासखंड के ग्राम पंचायत सितुहिया में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी के अंतर्गत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र कुशीनगर की इकाई द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सितुहिया , तेलगावा और पुरैनी गांव में किसान गोष्ठी आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा रहे और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह है तथा संचालन श्रुति सिंह मौसम विषेशज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया ने की।क्रायक्राम का अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौतम सिंह ने किया । इस अवसर पर डॉ अरुण प्रताप सिंह विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केंद्र ने गोष्ठी में उपस्थित किसानों को अपने फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की सलाह दी था कहा कि हम व्यावसायिक खेती अपना कर और कृषि पद्धतियों की तकनीक से अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। समय समय पर हम कृषि पद्धतियों को अपना कर समय पर उर्वरक ,कीटनाशक अन्य उपजाऊ वस्तुओं का प्रयोग करके खेती की फसल को और बढ़ाया जा सकता है। धान की फसल में ड्रम सीडर के तकनीक के बारे में बताया गया। फसलों एवं मिट्टी पर कृषि रसायनों एवं रासायनिक खादों द्वारा होने वाले दुष्प्रभाओं को बताया गया और इससे बचने के लिए प्राकृतिक खेती एवं देशी गाय पालन के महत्ता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।मौसम के अनुसार हमें विभिन्न प्रकार की फसले बोनी चाहिए जिससे अधिक से अधिक पैदावार हासिल किया जा सके और वह लाभ का जरिया बन सके। खेती को लेकर या अभियान कृषि विभाग अनुसंधान द्वारा चलाया जा रहा है ताकि किसानों को जागरूक करके उनकी फसल के पैदावार को बढ़ाया जा सके। डॉ गंगा राज आर वैज्ञानिक क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान सरगटीया ने फसलों के जैविक रोग प्रबंधन के बारे बताया।और कीटनाशक दवाओ का प्रयोग करके अपने फसल को मौसम के अनुसार व्यवस्थित करके पैदावार बढ़ा सकते हैं। विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियां उगा कर भी हम अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है और उन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है इन वैज्ञानिकों की बातों पर अमल करते हुए आप सभी अपने फसल की पैदावार को बढ़ाने के लिए जो भी तकनीक है उसे अपना कर अपने आय दोगुनी कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य भी किसानों की आमदनी बढ़ाने का है किसी को लेकर यह सब कार्यक्रम चलाया जा रहा है अंत में आए हुए किसानों का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर कंपोजीट विद्यालय में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पीपल और बरगद के वृक्ष का पौधारोपण किया गया। इस दौरान मोतीलाल कुशवाहा विशेषज्ञ,विनय प्रताप सिंह एडीओ एजी,जयगोविंद सिंह एटीएम,निरंजन सिंह बिटिएम, जितेंद्र सिंह एटीएम , संजय सिंह मुन्ना,रामक्यास सिंह,चंद्रपाल सिंह प्रदीप सिंह ,सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ऑपरेशन क्लीन का असर: रामकोला थाने में 61 लावारिस वाहनों...

संबंधित खबरें
पुलिस के जाल में फंसा गोतस्कर, विशुनपुरा पुलिस ने फरार निसार को किया गिरफ्तार
पुलिस के जाल में फंसा गोतस्कर, विशुनपुरा पुलिस ने फरार निसार को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। विशुनपुरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहे…

सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी
सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी

कुशीनगर। मां सरस्वती की पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने…

ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा

कुशीनगर । जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने…

विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति
विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति

सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली मे नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण मे विशाल हिन्दू महासभा सम्मेलन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking