मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम रोहुआ मछरगावां में जल जीवन मिशन के ठेकेदार ने पानी का पाइप महिनों पूर्व किसानों के खेत में बोये गये गेहूँ की खड़ी फसल में गिरा कर छोड़ दिया है। जिससे गेहूं कि फसल दब गई है। ठेकेदार उसको हटवाने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे किसानों की कड़ी मेहनत और धन की बर्बादी हो रही है ।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप बिछाया जा रहा है। जिसमें कार्यरत कर्मचारियों व मजदूरों द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्राला से नीचे पाइप गिराया जा रहा है जिससे दबकर खेतों में खड़ी गेहूँ की फसल बर्बाद हो रही है।
इस उपेक्षापूर्ण कृत्य से पीड़ित किसान शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि इस समय गेहूँ की फसल में बालियाँ फूट कर पकने के लिए तैयार हैं। ऐसी स्थिति में फसल का बर्बाद होना किसानों के लिए असहनीय पीड़ा का कारण बन रहा है।
इस ओर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों का ध्यान जाना और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना न्यायहित में आवश्यक है।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…