News Addaa WhatsApp Group Join करें

मोतीचक: झांगा न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 8, 2024  |  6:30 PM

115 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: झांगा न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

मथौली बाजार/कुशीनगर। मोतीचक विकास खण्ड अन्तर्गत मंगलवार को झांगा न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजित विद्यालय लक्ष्मीपुर धूस में आयोजित किया गया।

आपके लिए और..- युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप...

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मारकण्डे नाथ त्रिपाठी, संस्कृत शिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी एवं ग्राम प्रधान जनार्दन गिरि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष मारकण्डे नाथ त्रिपाठी ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, बौध्दिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। न्याय पंचायत स्तरीय इस प्रतियोगिता में झांगा, बेलवा सुदामा, मंगलपुर उर्फ मंगरूआ, पोखरभिण्डा , नारायनपुर , देउरवा, रामनगर, राम कटोरी, सुदामा चक , मुहम्मदगंज आदि विद्यालयों के बच्चों ने खेल में प्रतिभाग किया।

प्राथमिक स्तर दौड़ बालक वर्ग 50 मीटर प्रथम स्थान राज प्रा वि देऊरवा, बालिका निहारिका चौधरी, 100मीटर में बालक वर्ग गोलू राम कटोरी, बालिका वर्ग अनामिका गुप्ता,200मी वालक वर्ग सूरज सिंहपुर, बालिका वर्ग में अनामिका गुप्ता , 400 मीटर बालक वर्ग में अमन सिंह बालिका उच्च प्राथमिक 100मीटर निकिता, 200 मीटर में अनुराधा गुप्ता, 400 मीटर में नन्दनी राय सुलेख में रेनू चौहान, श्रृति लेखा सलोनी गौड़ का दबदबा रहा। खो खो, कबड्डी,खो खो,पी टी, ऊंची कूद, चित्र कला , आदि प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया।

खेल में शामिल सभी प्रथम बिजेता को गोल्ड मेडल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को सिलवर मेडल प्रदान किया गया। इस दौरान दिवाकर मणि त्रिपाठी,प्रवीण कुमार मल्ल, पंकज गुप्ता, विवेक पाण्डेय, दिनेश कुमार सिंह, नवीन कुमार पाण्डेय, श्यामनरायन पाण्डेय, सुधीर उपाध्याय, मिथलेश कुमार सिंह, प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, जीत कुमार, रम्भा पाण्डेय, शीला मल्ल, शिवशंकर तिवारी , विनय श्रीवास्तव, खुशबू सिंह ने आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाए मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking