News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 1, 2026  |  9:15 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, एक 7.65 एमएम की अवैध पिस्टल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में 1 अगस्त 2026 को थाना तरयासुजान पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चार संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच में उनके पास मौजूद चारों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोला यादव (31 वर्ष), निवासी सिसवा अव्वल, थाना तरयासुजान
गाम्हा यादव, निवासी बेदूपार खलवा टोला, थाना तरयासुजान
नितीश यादव (20 वर्ष), निवासी भगवानपुर, थाना तरयासुजान
जिलेस सिंह (29 वर्ष), निवासी बिरवट कोन्हवलिया, थाना तरयासुजान के रूप में हुआ हैं। इनके पास से
चोरी की 4 मोटरसाइकिल
एक अवैध 7.65 एमएम पिस्टल एक जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई हैं।
पुलिस ने इस संबंध में थाना तरयासुजान में मु.अ.सं. 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 346, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया है।

बताते चले कि पकड़े गए लोग पुराने अपराधों में भी लिप्त रहे हैं।जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से भोला यादव, गाम्हा यादव और जिलेस सिंह पहले भी हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार, वाहन चोरी, धोखाधड़ी, आबकारी और अन्य गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के गोपालगंज एवं ठकरहा थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि गिरोह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रसाद, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ,हेड कांस्टेबल विपिन पांडेय,आरक्षी रामनिवास यादव,आरक्षी गिरीश कुमार सहित थाना तरयासुजान की पुलिस टीम के अन्य जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी, अवैध हथियार और संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking