News Addaa WhatsApp Group Join करें

मठियां बुजुर्ग के पोखरे में नहाने समय डूबकर दो नौनिहालों की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 10, 2025  |  8:23 PM

218 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मठियां बुजुर्ग के पोखरे में नहाने समय डूबकर दो नौनिहालों की मौत WhatsApp
Responsive image
  • हृदयविदारक घटना में दो नौनिहालों की हुई मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव स्थित सार्वजनिक पोखरे में नहाते समय दो मासूमों का गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख- पुकार मच गई। पुलिस ने पोखरे से दोनों बच्चों का शव बाहर कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्चों की पहचान हिमांशु शर्मा 7 वर्ष और अफरीना 7 वर्ष निवासी मठियां के रूप में हुई है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव के पूरब एक बड़ा सार्वजनिक पोखरा है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे पोखरे में नहा रहे थे, साथी बच्चों के साथ हिमांशु शर्मा पुत्र बुद्धिप्रकाश 7 वर्ष और अफरीना पुत्री अलहम अंसारी 7 वर्ष भी पोखरे में नहा रहे थे, नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

पोखरे में नहा रहे अन्य बच्चे डरकर भाग गए। थोड़ी देर में परिजनों ने अपने- अपने बच्चों की खोजबीन की तो बच्चों को डूबने की जानकारी हुई। गांव के लोग पोखरे पर जम गए और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को बरामद किया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम रामवीर सिंह और स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई, शव को पोखरे से बाहर कराकर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दोनों के परिवार के सदस्य दहाड़े मारकर विलख रहे हैं। हिमांशु के घर पर दादा दादी, मां और एक छोटी बहन है जबकि अफरीना चार बहनों में सबसे छोटी है। दोनों परिवारों का आजीविका का साधन महज मजदूरी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking