खड्डा, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के रूद्रापुर गांव रिशतेदारी में आने के लिए निकले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गंतव्य तक नहीं पहुंचने के बाद लोग इंटरनेट मीडिया पर उनकी तलाश के लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। घर एवं रिश्तेदारी दोनों जगह के लोग इसको लेकर परेशान हैं।
खड्डा थाना क्षेत्र के रूद्रापुर गांव निवासी सत्यप्रकाश पाण्डेय के लड़की की शादी नेपाल के टडहवा निवासी अरविंद तिवारी 45 वर्ष से हुई है। नेपाल के टड़हवा से अरविंद पाण्डेय शनिवार की शाम रूद्रापुर के लिए निकले और दूसरे दिन रविवार को भी गंतव्य तक नहीं पहुंचे हैं। रिश्तेदारों ने हर संभावित जगह तलाश कर ली लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है, लोग उनका फोटो लगाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं जिससे उनका सही सलामत पता चल सके।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…