News Addaa WhatsApp Group Join करें

Municipality Kushinagar: नगरपालिका कुशीनगर ने कराया सड़क किनारे झाड़ झंझाड़ की सफाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  6:35 PM

828 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Municipality Kushinagar: नगरपालिका कुशीनगर ने कराया सड़क किनारे झाड़ झंझाड़ की सफाई WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर ने शनिवार को कसया पडरौना मार्ग पर स्थित बाड़ी पुल चौराहे व पुल के दक्षिण दिशा में श्मशान घाट के इर्द_ गिर्द तथा रोड के उत्तरी किनारे पर उगे तमाम झाड़ झुरमुट एवं नरकट आदि की सफाई का कार्य ई ओ कसया के नेतृत्व में सफाई कर्मियो की टीम तथा जे सी बी द्वारा कराया गया ।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

बताते चलें कि शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में तथा ई ओ कसया, प्रेम शंकर गुप्त के नेतृत्व एवम वार्ड सभासद रामेश्वर सिंह उर्फ साधु की उपस्थिति में सफाई कर्मी के सुपरवाइजर जितेंद्र चौरसिया की टीम द्वारा वाणी पुल के पास सड़क के इर्द  गिर्द दोनों ओर उत्तर और दक्षिणी किनारों में उगे तमाम झाड़ झंकार एवं नरकट आदि की सफाई का कार्य सफाई कर्मियों एवं जे सी बी द्वारा कराया गया क्योंकि कसया से पडरौना और पडरौना से कसया की ओर से आने  जाने वाले वाहनों और लोगों के लिए झाड़ झंकार और नरकट आदि से काफी दिक्कतें होती रही है इससे दुर्घटना होने की काफी संभावनाएं बढ़ गई थी । इसलिए सफाई जरुरी हो गया था ।पुल की दक्षिणी किनारे पर बने श्मशान घाट के भी चारों तरफ के झाड़ झंकार को भी जे सी बी द्वारा सफाई का कार्य किया गया।

इस मौके पर किन्नरेश चौबे बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष साखोंपार, संजीव सिंह, राजन मिश्र, राम नगीना सिंह पीआरडी, राजेंद्र मद्धेशिया, जसवंत सिंह ,रमाशंकर तिवरी ,मस्त राज सिंह तथा तमाम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking