News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पहुंचे म्यांमार के राजदूत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2021  |  8:21 AM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पहुंचे म्यांमार के राजदूत
  • भदंत ज्ञानेश्वर को कल दी जाएगी अभिध्वजा महारथा गुरू की उपाधि

कुशीनगर | म्यांमार सरकार ने एबी ज्ञानेश्वर को अभिध्वजा महारथा गुरू की उपाधि देने का निर्णय लिया है। उपाधि रविवार की सुबह नौ बजे म्यांमार बुद्ध विहार के धम्म हॉल में आयोजित समारोह में दी जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

यह उपाधि देने के लिए शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे म्यांमार के राजदूत ऊ मोचो आंग पत्नी समेत 15 सदस्यीय दल के साथ कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचे। यहां विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में बौद्ध अनुयायियों ने उन्हें खाता देकर स्वागत किया। इसके बाद वह म्यांमार बुद्ध विहार पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप पर राजदूत के साथ आया दल भ्रमण करेगा और विश्व शांति के साथ कोविड महामारी खत्म किए जाने के लिए विशेष पूजा अर्चना करेगा।
इस दौरान बोधिवृक्ष पर जलदान भी किया जाएगा। सुबह बुद्ध विहार के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर ज्ञानेश्वर को उपाधि दी जाएगी। स्वागत में टीके राय, दिनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, केशव सिंह, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking