News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP के मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य, TET के तर्ज पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, जानें और क्या-क्या बदला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 25, 2022  |  10:20 AM

1,117 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP के मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ अनिवार्य, TET के तर्ज पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, जानें और क्या-क्या बदला! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला किया है. अब राज्य के मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मदरसों में छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य होगा. सरकार के फैसले के तहत इसे अन्य दुआओं के साथ अनिवार्य कर दिया गया है. यही नहीं मदरसों की शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए टीईटी की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती के लिए मदरसा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमटीईटी) भी शुरू की जाएगी. जानकारी के मुताबिक अब आठवीं तक परीक्षाओं में विज्ञान, अंग्रेजी और गणित के सवाल भी शामिल किए जाएंगे.

आपके लिए और..- हाइवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से...

असल में मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक मदरसों को लेकर बड़े किए गए हैं. जिसमें नए सत्र से कक्षाओं के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान भी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉ जावेद ने बताया कि बोर्ड के रजिस्ट्रार जल्द ही एमटीईटी को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे. ताकि मदरसों में नियुक्त होने वाले टीचर के लिए मानक तैयार हो सकें. डॉ जावेद ने बताया कि मदरसों में छात्रों की घटती संख्या को देखते हुए सहायता प्राप्त मदरसों में शिक्षक-छात्र अनुपात की जांच कराने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही छात्रों के अनुपात से अधिक शिक्षक होने पर शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा और अब मदरसों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का भी फैसला किया गया है.

यूपी मदरसा बोर्ड 14 से 27 मई तक आयोजित की जाएंगी परिक्षाएं: इसके साथ ही परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 से 27 मई तक आयोजित की जाएंगी. फिलहाल बेसिक शिक्षा परिषद की तर्ज पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के सवाल दीनियात के पाठ्यक्रम के साथ ही कक्षा एक से आठ तक की परीक्षाओं में शामिल किए जाएंगे.

मदरसों में आधुनिक शिक्षा पर जोर दे रही योगी सरकार: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में चल रहे मदरसों में आधुनिक शिक्षा दिए जाने पर जोर दे रही है. राज्य सरकार ने मदरसों में विज्ञान और गणित के साथ ही कंप्यूटर की शिक्षा को अनिवार्य कर दिया था. ताकि आधुनिक शिक्षा से मदरसों के विद्यार्थियों को लाभ मिल सके. वहीं राज्य में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद कागजों में चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्यवाही की भी गई है और इसके लिए एसटीएफ ने भी जांच की थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking