कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियो पर नकेल कसने के क्रम में नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के ढोलहा के समीप से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनरायण दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त अहसान उर्फ रमजान निवासी हरपुर खान टोला ढोलहा में मौजूद है और भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही तत्काल हरकत में आये वरिष्ठ उप निरीक्षक अपने हमराही हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह के साथ मौके पर पहुच अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की।उक्त गिरफ्तार अभियुक्त गाँव की ही एक युवती से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।बाद में अपने वादे से मुकर गया था जिसके बाद युवती द्वारा स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे अभियुक्त के तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…