News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त की संपत्ति किया कुर्क

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 1, 2023  |  8:08 AM

56 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: पुलिस टीम ने फरार अभियुक्त की संपत्ति किया कुर्क
  • न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने की कार्रवाई

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश के बाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं अन्य अपराधिक मामलों में फरार अभियुक्त के चल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

नेबुआ नौरंगिया थाना के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मठियां आलम गांव के देवान टोला निवासी अभियुक्त निजाम उर्फ भुट्टू पुत्र भुल्लन शाह जो वर्ष 2022 में थाने पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 162/22 धारा 376, 328, 506, आईपीसी एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित है, फरार चल रहा है।

पुलिस टीम के गिरफ्त से बाहर है और न ही अभियुक्त अभी तक कोर्ट में भी आत्म समर्पण किया है। ऐसी स्थिति में न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अभियुक्त के गांव में मुनादी करा हाजिर होने की नोटिस चश्पा की गई थी। बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश से उक्त फरार अभियुक्त के घर उसकी चल संपत्ति अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए के समान जप्त की कार्रवाई करते हुए थाना लाया गया है। कुर्की करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव आदि पुलिस टीम शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking