कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे के समीप गुरुवार की शाम फोरलेन हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कसया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरा किया।
मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के वार्ड माँ कोटेश्वरीनगर प्रेमवालिया के रहने वाले उपेंद्र प्रसाद (40 वर्ष )किसी काम से पास के चौराहे पर गए थे। घर लौटते समय वह मल्लूडीह और प्रेमवलिया गांव के बीच पहुंचे थे कि कसया की तरफ से पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर सड़क पर गिर गए और चक्के के नीचे आकर कुचल गए। सीएचसी पहुचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…