नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज बाजार से बीते रविवार को चोर दिनदहाड़े बाइक ले चलता बने। पीड़ित अपने स्तर से खोजबीन के बाद आज थाने पहुंच घटना की तहरीर दिया ।
उक्त बाजार से साइकिल चोरी की घटनाएं एक बाजार के बाद दूसरी बाजार जरूर सुनने को मिलती रहती हैं लेकिन अब चोर दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चुराने में कामयाब हो जा रहे हैं। ऐसे ही घटना दिन रविवार देर शाम की है जब सब्जियों को बेचने वाला दुकानदार चंद्रशेखर मद्धेशिया निवासी खपरधिक्का अपनी मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स हीरो बाजार के कुछ ही दूरी पर रखकर सब्जियों को बेच रहा था कि अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। सब्जी दुकानदार तभी से अपनी मोटरसाइकिल को खोज रहा है। अब थकहार कर पीड़ित ने थाने में तहरीर सौप कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया गिरिजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाईक चोरी गंभीर मामला है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही होगी।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…