खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नेबुआ-नौरंगिया पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी सहित दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
नेबुआ-नौरंगिया थाना के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मु.अ.सं. 403/2023 धारा 354/504/506/376 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शैलेष कुमार सिंह पुत्र विश्राम सिंह निवासी सेमरा थाना नेबुआ-नौरंगिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप निरीक्षक रामेश्वर यादव, सिपाही परमेश यादव शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…