News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 2, 2023  |  5:19 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

कप्तानगंज/कुशीनगर। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर तहसीलदार क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।

आज की हॉट खबर- आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर तहसील कप्तानगंज विकास खण्ड,नगर पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,ब्लाक संसाधन केंद्र सहित अन्य संस्थाओं में राष्ट्र ध्वज फहराया गया। तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव,व तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंजू यादव तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार परिसर में वृक्षारोपण किये।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की देश की स्वतंत्रता में विषेश योगदान रहा है,उनकी शहादत और त्याग को भुलाया नहीं जा सकता, इन्होनें आजादी के लिए कई आन्दोलन चलाए उनके पद चिन्हों पर में चल कर हमें अखण्ड व विकसित राष्ट्र की कल्पना को साकार करना है।
उसी क्रम में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के महापुरुष हैं उनके त्याग व बलिदान की देन है हम इस जगह खड़ा है हमें उनके पद चिन्हों पर चल कर समृबृद्बि शाली व राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए।

इस दौरान एडवोकेट राम प्रताप सिंह, सोनू खेतान,आनन्द मिश्रा, राधेश्याम पासवान, आनन्द रौनिहार , विश्वजीत सिंह,लेखपाल आशुतोष कुमार, मार्कण्डेय गुप्ता, सहित भाजपा नेता व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हाटा कुशीनगर आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा/बकरीद के दृष्टिगत आवश्यक बैठक उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking