News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ-नौरंगिया: बाइक और आटो की टक्कर में दो घायल, पुलिस ने भेजवाया अस्पताल

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 19, 2023  |  1:25 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ-नौरंगिया: बाइक और आटो की टक्कर में दो घायल, पुलिस ने भेजवाया अस्पताल

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के खड्डा -पड़रौना मार्ग पर ग्राम सरपतहीं के पास गुरुवार को करीब 11बजे आटो और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

गुरुवार को एन एच 727 पर समय करीब 11 बजे सरपतही गांव के पास पडरौना की तरफ से आ रहे ऑटो तथा नौरंगिया की तरफ से पड़रौना की ओर जा रही मोटरसाइकिल के बीच एक्सीडेंट हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार रामप्रवेश गुप्ता 24 वर्ष पुत्र लक्ष्मी गुप्ता निवासी ग्राम मिठहा माफी थाना नेबुआ नौरंगिया व नौशाद अली 35 वर्ष पुत्र करामत अली निवासी सरपतही बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना देते हुए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए संबंधित वाहन थाने पर लाए गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking