नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही फार्म के समीप बीते 9 फरवरी को हुई मार्ग दुर्घटना में घायल स्थानीय बाजार के एक नव युवक की बुद्धवार को इलाज के दौरान मौत हो गई मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
स्थानीय बाजार निवासी लालबचन जयसवाल के तीसरे नम्बर का पुत्र राहुल जयसवाल उम्र लगभग 22 वर्ष बीते 9 फरवरी को उक्त फार्म के समीप एनएच 28 बी पर एक कैश वैन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज गोरखपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहाँ बुद्धवार सुबह उसकी मौत हो गई।मौत का समाचार मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है साथ ही इस हृदयविदारक घटना से पूरा बाजार शोकाकुल है।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…