News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरगिया: फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2023  |  7:20 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरगिया: फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, मौत WhatsApp
Responsive image

नेबुआ नौरगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार बाबा टोला में संदिग्ध परिस्थियों में फंदे से लटकने के कारण एक नव विवाहिता की मौत हो गई।सूचना पर पहची पुलिस जहाँ शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेज अग्रीम कार्यवाई में जुटी हुई है वही मृतका के पिता ने ससुराल वालो पर दहेज के लिए उक्त कृत्य करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मृतिका चाँदनी की शादी बीते 10 मई को उक्त गांव निवासी अभिषेक से हुई।शादी के कुछ दिनों अभिषेक रोजी रोटी के चक्कर मे चेन्नई चला गया और वर्तमान में वही रह कर वेटर का काम करता है।ससुराल में ससुर मोहन,सास अनिता तथा दो नाबालिक ननद के साथ चाँदनी रहती थी ।सोमवार 3.30 बजे के करीब चाँदनी का शव संदिग्ध परिस्थियों में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता देख परिजन पुलिस को सूचना दिये।सूचना पर पहची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज घटना के बिभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गई।इधर मृतका के पिता को घटना की जानकारी हुई तो वह ससुरालियों पर दहेज हेतु उसकी पुत्री को मारने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।मृतका के पिता ने तहरीर दी है।आगे की कार्यवाई की जा रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking