News Addaa WhatsApp Group Join करें

Nehru Inter College/कुशीनगर: प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2022  |  2:18 PM

1,431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Nehru Inter College/कुशीनगर: प्रबंधक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

अजीत यादव/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जटहा बाजार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर का मुख्य गेट बंद कर यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों ने को धरना-प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि करीब 200 विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर जन्म तिथि, फोटो, माता का नाम गलत अंकित है। शाम करीब 6:15 बजे प्रबंधक ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।

यूपी बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थी प्रवेशपत्र लेने पहुंचे थे। प्रवेशपत्र पर फोटो, माता का नाम, जन्मतिथि गलत अंकित था। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक से मुलाकात की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वे हंगामा करने लगे। शाम करीब पांच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंचे और किशन कुशवाहा की अगुवाई में विद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना था कि हाईस्कूल के छात्र हसनैन अंसारी के प्रवेशपत्र में माता का नाम तथा फोटो गलत लगा है। इसी तरह अब्दुल नसीब की माता का नाम गलत, अन्नू कुशवाहा का फोटो, निकी गौतम का फोटो व विषय गलत अंकित है। करीब 200 विद्याथियों के प्रवेश पत्र में गड़बड़ी है। प्रबंधक डॉ. विजय दत्त शुक्ल ने विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। प्रबंधक डॉ. विजय दत्त शुक्ल ने बताया कि जो भी गड़बड़ी हुई है, उसके सुधार के लिए विद्यार्थियों को बुधवार को बुलाया गया है।

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभिषेक श्रीवास्तव, धवन जायसवाल, प्रांजल यादव, विनीत, उषा, रवि, शालिनी, सुजीत, अरुण, वीरेंद्र, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking