News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 3, 2026  |  8:59 AM

823 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेशनल हाईवे पर दौड़ती लग्जरी बस बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब नेशनल हाईवे पर दौड़ रही एक लग्जरी बस अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग का गोला बन गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है, जहां सलेमगढ़ स्थित मारुति शो रूम से थोड़ा पश्चिम हाईवे पर बस धू-धू कर जल उठी।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर से “अभी ट्रेवल्स” की बस पश्चिम बंगाल में रिजर्व पार्टी को लाने जा रही थी। जैसे ही बस तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत सलेमगढ़ के पास पहुंची, अचानक उसमें धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
संयोगवश बस में केवल चालक रमेश (निवासी झुंझुनूं) और बस मालिक मान सिंह (निवासी जयपुर, राजस्थान) ही सवार थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि देखते ही देखते पूरी लग्जरी बस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई।
बस मालिक मान सिंह ने बताया कि बस में दो ड्रमों में डीजल भी रखा हुआ था, लेकिन राहत की बात यह रही कि डीजल टैंक और ड्रम फटे नहीं। यदि ऐसा होता तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी और आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की तकनीकी जांच की जरूरत को उजागर कर दिया है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान काफी बड़ा हुआ है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking