हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनसुनवाई एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस विभाग, समाज कल्याण, महिला कल्याण, मनरेगा, एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 77 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 72 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 42 , पुलिस विभाग के 11 , विकास विभाग के 4, शिक्षा विभाग-1, अन्य विभाग-19, इस प्रकार से कुल प्राप्त 77 आवेदन पत्रों में से राजस्व के 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, आपसी रंजिश एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश बर्मा, उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे,ईओ मीनू सिह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…