उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के पारस्परिक तबादले अब पूरे वर्ष होंगे। वहीं जिले के अंदर दो चरणों में तबादले होंगे। पहले शिक्षकों की मांग पर तबादले किए जाएंगे और इसके बाद समायोजन होगा। इसके लिए अगस्त से ही आवदेन लेने की योजना है।
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों का जिले के अंदर तबादला और समायोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। विभाग यह कार्य दो चरणों में करना चाहता है। पहले चरण में अगस्त में ही आवेदन लेकर जिले के अंदर स्थानांतरण करने की तैयारी है। सात अगस्त को बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, उसी के बिंदु सार्वजनिक हुए हैं।
तय समय के बाद मिलने वाले आवेदनपत्रों पर विभागीय मंत्री की अनुमति से तबादले किए जा सकेंगे। ये प्रक्रिया आनलाइन होगी, विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री से अनुमति लेकर आफलाइन भी स्थानांतरण हो सकते हैं। वहीं, दूसरे चरण में नियमावली में प्रस्तावित संशोधनों पर मंत्रिपरिषद का अनुमोदन के बाद समायोजन किए जाएंगे।

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…