News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल का नया तरीका! तीन स्तर पर एग्जाम सेंटरों की निगरानी, कलरफुल होंगी कॉपियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 16, 2024  |  11:12 AM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल का नया तरीका! तीन स्तर पर एग्जाम सेंटरों की निगरानी, कलरफुल होंगी कॉपियां WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद छात्र छात्राओं की नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पौने तीन लाख कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगा रहा है। इस बार कक्ष निरीक्षकों का कंम्यूटराइज्ड परिचय पत्र होगा जिसपर क्रमांक और क्यूआर कोड भी अंकित होगा। साथ ही कक्ष निरीक्षकों के स्नातक के विषय और कक्षा में पढ़ाने वाले विषय का भी उल्लेख होगा। जिससे उस विषय की परीक्षा में उनकी ड्यूटी न लगाई जाएग। कुल मिलाकर यूपी बोर्ड पूरी तरह से नकलमुक्त परीक्षा कराने के लिए हर कड़े इंतजाम में जुटा हुआ है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में केंद्रों की तीन स्तर पर निगरानी होगी। केंद्रों पर किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। पहली बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से भी संबद्ध 15 जिलों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से सीसीटीवी से संबंधित जानकारी मांगी गई है।

केंद्रों की सूची व परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। नकल पर नकेल कसने के तमाम उपाय किए जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कार्यालय के क्षेत्रीय अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि डीआईओएस से केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की जानकारी मांगी गई है। ताकि सभी केंद्रों से जुड़कर वेबकास्ट से निगरानी की जा सके। केंद्राध्यक्षों की सूची भी मांगी गई है। बताया कि पहले डीआईओएस व माध्यमिक शिक्षा परिषद स्तर पर ही सेवा थी। यहां सूचनाएं मांगने पर ही मिलती थी।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में नक़ल रोकने के लिए बनाया गया ये प्लान
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने कमर कस ली है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में वॉइस रिकॉर्डर युक्त करीब पौने तीन लाख के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाएगा. इन कैमरों का लिंक बोर्ड मुख्यालय पर होगा. यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 56 लाख के आसपास हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे.

कलरफुल होंगी कॉपियां, फेस स्कैनिंग भी
इस बार बोर्ड की कॉपियां कलरफुल रहेंगी। विनोद राय ने बताया कि नकल रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इससे नकल माफिया कॉपियों को बदल नहीं पाएंगे। बताया कि फेस स्कैनिंग भी होगी। ताकि दूसरे के स्थान पर कोई परीक्षा न दे सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking