News Addaa WhatsApp Group Join करें

एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया तहसील इकाई खड्डा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 23, 2021  |  6:19 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया तहसील इकाई खड्डा के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एडवोकेट काउंसिल आफ इंडिया जिला कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पुंडरीक मिश्रा के अध्यक्षता में तहसील खड्डा में गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। मनोनयन पत्र मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों ने संघहित में कार्य करने व पदीय दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

खड्डा तहसील सभागार में संगठन की बैठक में अमियमय मालवीय तहसील अध्यक्ष, नित्यानंद पांडेय उपाध्यक्ष, अखिलेश पांडेय संयोजक ज्योतिर्मय मालवीय महामंत्री, मोहन कुशवाहा प्रभारी, अजय चौहान मीडिया प्रभारी, वेद प्रकाश गिरी कोषाध्यक्ष, अखिलेश जायसवाल संगठन सचिव, अमितोष जायसवाल संगठन मंत्री, अम्बरीष श्रीवास्तव एवम् अजीत श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र सौंप दिया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुंडरीक मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखने व संगठन को मजबूत करते हुए सदैव अग्रसर रहने की अपील की। जिलाध्यक्ष पुंडरीक मिश्रा व तहसील अध्यक्ष अमियमय मालवीय ने मनोनीत पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उक्त अवसर पर एडवोकेट काउंसिल ऑफ इंडिया तहसील इकाई खड्डा के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking