News Addaa WhatsApp Group Join करें

अब भगवान बुद्ध के अपमान में घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर लगाया भगवान गौतम बुद्ध का अपमान करने का आरोप!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2022  |  10:40 AM

1,217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अब भगवान बुद्ध के अपमान में घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर लगाया भगवान गौतम बुद्ध का अपमान करने का आरोप!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में समय के साथ राजनीति भी गहराती जा रही है. अब यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने भगवान गौतम बुद्ध (Lord Gautam Buddha) के अपमान का मामला उठाया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक वीडियो ट्वीट कर पूछा कि आखिर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को भगवान गौतम बुद्ध से इतनी नफसत क्यों है. वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी (PM Modi) ने भी अपने भाषण में अखिलेश पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा को स्वीकार नहीं किया जबकि चांदी का मुकुट लपक लिया.

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 7 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है. वीडियो में अखिलेश यादव मंच पर दिखाई दे रहे हैं. उन्हें भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की जा रही है. इसे वह एक तरफ रखने का इशारा करते हुए दिखाई दे रहे है. केशव प्रसाद मौर्य ने वीडियो ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव से पूछा है कि उन्हें भगवान गौतम बुद्ध से इतनी नफरत क्यों हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा अखिलेश यादव जी भगवान तथागत गोतम बुद्ध से इतनी नफरत क्यो करते हो, क्या यह भी नई सपा का चरित्र है.

पीएम मोदी ने भी किया घेराव: वहीं बुधवार को कौशांबी में आयोजित जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसका जिक्र करते हुए अखिलेश यादव का घेराव किया. उन्होंने कहा कि ये गोर परिवारवादी किस तरह दलितों का अपमान करते हैं, ये उस वीडियो से साफ दिखाई देता है. उन्होंने आगे कहा कि इन घोर परिवारवादियों को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा तक भी स्वीकार करना गवार नहीं है. उन्हें भगवाान बुद्ध की प्रतिमा लेने का मन नहीं करता है लेकिन चांदी का मुकुट देखा तो मुंह में पानी भर आया.. उसे लपक लिया.

ये है मामला: जानकारी के अनुसार वीडियो मंगलवार का है जब अखिलेश यादव ने कौशांबी के सिराथू में एक जनसभा की थी. उसी दौरान उन्होंने मंच पर पहले भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई थी, जिसे वो साइड पर रखने की बात कहते दिख रहे थे. वहीं बाद में उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया गया, जिसे उन्होंने पहन लिया. इसी को लेकर अब बीजेपी उनपर हमलावर है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking