News Addaa WhatsApp Group

एडीजी जोन के निर्देश पर कुशीनगर में शुरू हुई रोहिग्या व शातिर बदमाशों की तलाश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2021  |  3:43 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एडीजी जोन के निर्देश पर कुशीनगर में शुरू हुई रोहिग्या व शातिर बदमाशों की तलाश

कुशीनगर : रोहिग्या, संदिग्ध व्यक्ति व बाहरी बदमाशों की तलाश में पुलिस किराएदारों का नए सिरे से सत्यापन करेगी। कुशीनगर तथा आस-पास के जनपदों में इसके संकेत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। एडीजी जोन के निर्देश पर कुशीनगर पुलिस ने इसे लेकर कवायद शुरू कर दी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

एडीजी जोन का पत्र जिला मुख्यालय आया है। इसमें कहा गया है कि खासकर नेपाल के नजदीक तथा बिहार राज्य से लगे होने के कारण कुशीनगर में बाहरी अपराधियों के साथ ही देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रोहिग्या के यहां प्रवेश की आशंका है। ऐसे में अपराधियों तथा रोहिग्या पर शिकंजा कसने के लिए किराएदारों का सत्यापन कराना जरूरी है। इस क्रम में मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने थानेदारों को निर्देश जारी कर इसे तत्काल अमल में लाने का निर्देश दिया है।

लापरवाही पर नपेंगे मकान मालिक भी-ASP

मकान मालिक की जिम्मेदारी होगी कि वह किराएदारों का फार्म भरकर थाने में जमा करें। फार्म जमा करने के साथ ही मकान मालिक को थाने से इसकी रसीद मिलेगी। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति का सत्यापन कर थाने के रिकार्ड में डिटेल दर्ज करेगी। यदि जांच में पाया गया कि मकान मालिक ने किराएदार का सत्यापन नहीं कराया है तो पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

एएसपी एपी सिंह ने कहा कि रोहिग्या व अपराधी अपनी पहचान छिपाकर ही रहते हैं। इनकी पूरी जानकारी किए बिना ही मकान मालिक इन्हें किराए पर रख लेते हैं। यह देखते हुए कुशीनगर में अभियान चलाकर किराए पर रह रहे लोगों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि संदिग्धों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking