News Addaa WhatsApp Group

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सूर्योदय से पहले ही नारायणी सहित अन्य घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 19, 2021  |  5:55 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सूर्योदय से पहले ही नारायणी सहित अन्य घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कार्तिक मास की पूर्णिमा को भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का प्रकाट्य हुआ था। यही वजह है कि कार्तिक पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। पनियहवा के मां नारायणी सामाजिक कुम्भ के घाट पर ब्रह्मुहुर्त से ही सूर्य की रोशनी निकलने से पहले ही लोग स्नान के लिए जा पहुंचे। घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ देख वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगा आरती के साथ-साथ दान दक्षिणा की गई। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह मय फोर्स मुश्तैद रहे वहीं हनुमानगंज पुलिस भी सुरक्षा ब्यवस्था में जुटी रही।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

नारायणी सहित अन्य घाटों पर आस्था और श्रद्धा का नजारा सुबह से ही दिख रहा है। कार्तिक महीने की पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। लोगों में ऐसी मान्यता है कि आज के दिन पुण्य प्राप्ति के लिए लोग पवित्र नदियों व गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना भी करते हैं। स्नान के बाद भक्तों ने बहती नारायणी में दीप दान एवं अन्न दान व मन्दिरों में गुप्त दान भी किया। लोगों ने गंगा स्नान व पूजा अर्चना कर परिवार एवं समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसी तरह अन्य नदी घाटों पर भी गुरु पूर्णिमा पर लोगों ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking