News Addaa WhatsApp Group Join करें

नए साल में भी कुशीनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, एनकाउंटर में तस्कर को गोली लगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 1, 2023  |  9:07 AM

1,664 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नए साल में भी कुशीनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, एनकाउंटर में तस्कर को गोली लगी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले में पुलिस का माफिया और अपराधियों के खिलाफ जहां एक ओर एक्शन जारी है तो वहीं बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा भी लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कुशीनगर पुलिस की देर रात खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा नहर के पास पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में पशु तस्कर को गोली लगी है, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के शेखटोलिया जंगल बनवीरपुर हनुमानगंज थाना कोतवाली पडरौना निवासी खुर्शीद पुत्र मीरहसान पशु तस्कर है। सूचना मिली की पिकअप सवार पशु तस्कर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर खड्डा पुलिस सतर्क हो गई। खड्डा प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पड़रोना प्रभारी, थानाध्यक्ष जटाहा मय टीम ने तस्कार की पिकअप को क्षेत्र के विशुनपुरा नहर के पास घेर लिया। घेराबंदी तोड़कर तस्कर गांव की तरफ भागा पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो गया। घायल पशु तस्कर के पास से पुलिस ने पिकप वाहन बिना नम्बर की, एक अदद तमंचा 315 बोर,चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद बड़ा छूरा व दो अदद छोटा छूरा लौहे का, एक अदद लकड़ी का ठीहा व रस्सी बरामदगी हुई है.

आपको बता दे खुर्शीद पुत्र मीरहसान आदतन अपराधी था जिसके जिले के कई थानों में अभियोग पजीकृत है इसका आपराधिक इतिहार देखे तो मु0अ0सं0 1101/2016 धारा 3/5/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 (थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर), मु0अ0सं0 639/2017 धारा 3/5ए / 8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 (थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर), मु0अ0सं0 258/2019 धारा 60/63 आबकारी अधि0 (थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर), मु0अ0सं0 1131/2015 धारा 41/411 भादवि0 (थाना विशुनपुरा, कुशीनगर), मु0अ0सं0 82/2020धारा 307 भादवि व3/5ए/8 गोवध नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 (थाना कुबेरस्थान, कुशीनगर), मु0अ0सं0 621/2021 धारा 307 भादवि0 (थाना कसया, कुशीनगर), मु0अ0सं0 622/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (थाना कसया, कुशीनगर) 8.मु0अ0सं0 684/2015 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि (थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर), 18/2020 धारा 307/326/333/336/323/504/506/120बी/420/34 भादवि (थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर) जगहों पर अभियोग पजीकृत है.

इस पुलिस मुठभेड़ में खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा मय टीम, कोतवाली पड़रोना प्रभारी राज प्रकाश सिंह मय टीम, साइबर टीम, थानाध्यक्ष जटाहा मय टीम सम्लित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking