News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर तीन घण्टे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 3, 2021  |  6:25 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर तीन घण्टे बाधित रहा ट्रेनों का संचालन

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर शनिवार की दोपहर बाद तकनीकी गड़बडी से लगभग तीन घण्टे तक ट्रेनों का संचलन ठप्प हो गया। जगह- जगह स्टेशनों पर ट्रेने खड़ी हो गई। रेल विभाग की यान्त्रिकी टीम द्वारा ओएचई केवल में आई खामियों को दूर कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

गोरखपुर- नरकटियागंज रेल खण्ड के बिहार स्थित बाल्मीकिनगर स्टेशन के पास ओएचई केवल खराब हो गया जिसके चलते खड्डा स्टेशन पर 13 बजे से बिहार की ओर जाने वाली मोतिहारी स्पेशल व मुजफ्फरनगर अवध एक्सप्रेस ट्रेन 13 बजे से 16 बजे तक लगभग तीन घण्टे खड़ी रही। इसी तरह पनियहवा स्टेशन के कुछ दूर आगे सालिकपुर चौकी के समीप दरभंगा से चलकर जालंधर को जाने वाली जालंधर सीटी फेस्टिवल एक्सप्रेस भी कई घण्टो तक खड़ी रही। अचानक ट्रेनों के जगह- जगह खड़े हो जाने से यात्री घण्टो हलकान रहे। ट्रेनों से पैसेन्जर इधर उधर पुछते व चाय- पानी तलाशते नजर आए। इस दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक खड्डा राजेश कुमार ने बताया कि ओएचई केवल में आई खराबी के कारण ट्रेने लगभग 01 बजे से 04 बजे तक खड़ी रहीं। तकनीकी टीम द्वारा इसे दुरूस्त कर सुचारू रूप से ट्रेनों का संचलन शुरु हो गया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking