News Addaa WhatsApp Group Join करें

लापता बच्ची सकुशल बरामद, परिजन बोले! धन्यवाद कप्तानगंज पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 16, 2024  |  6:07 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लापता बच्ची सकुशल बरामद, परिजन बोले! धन्यवाद कप्तानगंज पुलिस

कुशीनगर । किसी भी परिवार का सदस्य गुम हो जाता है या उसका अपहरण कर लिया जाता है तो उसके परिवार के लोगों में टेंशन उत्पन्न हो जाती है। कहीं उनके परिवार के सदस्य के साथ कोई अनहोनी न हो जाये। इस संकट के दौर में पीड़ित परिवार को किसी पर भरोसा रहता है तो उसका नाम है पुलिस। ऐसी समस्याओं को समझते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने ऑपेरशन स्माइल को मजबूती देने के लिये थाने स्तरों पर टीमों का गठन किया और उस सम्बंध में निर्देश दिये।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

जिसका नतीजा यह निकला कि बीती रात्रि को समय करीब रात्रि 11 बजे प्रार्थी ओमप्रकाश द्वारा उनके पत्नी की बहन की लड़की उम्र करीब आठ वर्ष के लापता होने के संबंध में कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिया गया। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राज कुमार बराबर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 502/2024 धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर लापता बच्ची की सकुशल बरामदगी हेतु उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ,उप निरीक्षक अनिल गोहलत,महिला आरक्षी प्रीति शाह की एक टीम बना कर बच्ची को सकुशल बरामद करने के लिए निर्देशित करते हुए खुद अपनी पैनी नजर रखी। इस क्रम में पुलिस टीमें सक्रिय थी जिसके क्रम में बुधवार को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजनों ने अपनी बच्ची को सकुशल देख कर थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार सहित पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद बोले।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking