News Addaa WhatsApp Group Join करें

सड़क दुर्घटना में घायल के लिए देवदूत साबित हुए चौकी प्रभारी सुकरौली, समय से घायल को पहुंचाया अस्पताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 20, 2023  |  8:17 PM

1,138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सड़क दुर्घटना में घायल के लिए देवदूत साबित हुए चौकी प्रभारी सुकरौली, समय से घायल को पहुंचाया अस्पताल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पुलिस का नाम सुनते ही एक आम आदमी के मन में डर पैदा हो जाता है।आम तौर पर ऐसी धारणा है कि पुलिस वाले गरीब,मजलूमों व असहाय लोगो को प्रताड़ित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। यही वजह है की आज भी पुलिस का ख्याल आते ही बड़े बड़ो के पसीने छूट जाते है। लेकिन कुशीनगर पुलिस के जिस चहरे की झलक हम आप को दिखाने जा रहे है उससे आप के मन में जो भी धारणा है। वह पूरी तरह से बदल जाएगी और उनके अंदर के एक मानवीय चेहरे की झलक आपको दिखाई देगी। पुलिस पर संवेदनहीन,कठोर निष्ठुर होने के आरोप लगते रहते हैं लेकिन इन सबके बाबजूद महकमे में कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी है जो गरीबों मजलूमों की सहायता करने को हर पल तत्पर रहते हैं।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

अगर बात करे कुशीनगर के हाटा कोतवाली के पुलिस चौकी सुकरौली प्रभारी की तो उनकी मानवीय तस्वीर भी हर किसी को कायल कर रही है। दरासल इस दरोगा ने मार्ग दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को खुद अपने गाड़ी से त्वरित उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसका चर्चा चहुओर होने लगी। बताते चले की शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास राष्ट्रीय राज मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर गिर गया,जिससे उसको गंभीर चोट आई, उसी समय चौकी प्रभारी सुकरौली आशुतोष जयसवाल उधर से गुजर रहे थे,उन्होंने तत्काल घायल को उठा कर खुद प्रारंभिक इलाज के लिए अस्पताल अपने गाड़ी से ले गए। यह घटना पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर दूर पर हुई। घायल का नाम हेमंत मिश्र पुत्र ब्रह्मा मिश्र निवासी कोतवाली स्थानीय बताया गया, घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी की इस मानवीय चेहरा की चर्चा क्षेत्र में चहुओर हो रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking