News Addaa WhatsApp Group Join करें

ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 23, 2026  |  10:13 PM

424 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ओवरब्रिज के कट पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सलेमगढ़ में नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी कट पर गुरुवार को एक अज्ञात मारुति कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भिजवाकर उपचार शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार, उमेश चौरसिया (45 वर्ष) निवासी तीनफेडिया अपनी मोटरसाइकिल से तमकुहीराज की ओर से सलेमगढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर नव निर्मित ओवरब्रिज के पश्चिमी हिस्से के कट के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात मारुति कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उमेश सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए, जबकि कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी शशांक राय को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शशांक राय, आरक्षी राधेश्याम यादव एवं कर्मबीर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के कट पर वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने इस स्थान पर यातायात सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की है। पुलिस अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान में जुटी हुई हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking