सपहा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय सीएचसी पर स्थापित आक्सीजन प्लांट का स्वास्थ्य विभाग द्वारा मार्क डील किया किया,आक्सीजन प्लांट शुरू होने की सारी औपचारिकता पूर्ण हो गई है। जानकारी के अनुसार डब्ल्यू एच ओ कुशीनगर के एस एम ओ डा0अंकुर सांगवान ने सपहा सीएचसी पर लगे आक्सीजन प्लांट एवं तीसरी लहर की तैयारी हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले आक्सीजन प्लांट कक्ष में मशीन आदि उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया और पाइपलाइन द्वारा अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई आदि की जानकारी ली। इसके बाद वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीसरी लहर से निपटने में पर्याप्त स्टाफ न होने की जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों से अवगत कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि आक्सीजन प्लांट शुरू होने पर कोई कमी नहीं है। इसका उद्घाटन कभी भी हो सकता है। मार्क डील के दौरान प्रभारी अधीक्षक डा यूसुफ अंसारी अशोक प्रसाद रामनाथ आदर्श आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…