News Addaa WhatsApp Group

पडरौना: ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2022  |  8:07 PM

989 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

गोल्डन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

आज की हॉट खबर- लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

पडरौना/कुशीनगर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( रा०) के तरफ से मंगलवार को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें अतिथियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद भगवान परशुराम श्रीराम के शोभायात्रा नगर के जूनियर हाई स्कूल से होकर कोतवाली रोड होते हुए तिलक चौक, ओंकार मंजूषा कटरा, साहबगंज,बाबली चौक,रामकोला रोड,सुभाष चौक होते हुए पुनः जूनियर हाई स्कूल पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष बिनय जायसवाल के तरफ से शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क जलपान की व्यवस्था कराई गई थी, इसमें अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अगुवाई में श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।शोभायात्रा में शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनी कांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम स्वयं श्री नारायण के अवतार हैं जो क्षमता के प्रतीक हैं और नया के संस्थापक है। नापा अध्यक्ष विनय जयसवाल ने कहा कि भगवान श्री परशुराम चिरंजीवी के अवतार हैं जो आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं और वीरता के प्रतीक हैं।

इस दौरान नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष बिनय जायसवाल, संगठन के जिला महासचिव पंडित अजय मिश्रा,मीडिया प्रभारी आदित्य दीक्षित,आनंद मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अशोक दीक्षित, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल पंडित राजेश पांडेय, पंडित नवीन ओझा, पंडित गौरव तिवारी, पंडित मनीष तिवारी, पंडित शशिकांत मिश्रा, पंडित आदर्श दीक्षित, पंडित आशुतोष उपाध्याय, पंडित रितिक शुक्ला, पंडित वेद प्रकाश मिश्र, पंडित अनूप तिवारी, पंडित संदीप मिश्रा, पंडित अनूप तिवारी, पंडित संजीव शुक्ला, पंडित रितेश पांडेय, पंडित सुनील दीक्षित, पंडित आलोक चौबे, पंडित चिंटू पांडेय, पंडित महेंद्र मिश्रा, पंडित संजय मिश्रा, पंडित टीएन मिश्रा, पंडित गिरिजेश उपाध्याय आदी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking