News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: बजट में जनपद को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मिलने की मनाई ख़ुशी; भाजपा नेता कृष्ण प्रताप सिंह ने लोगों में बाँटी मिठाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 24, 2023  |  7:56 AM

531 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: बजट में जनपद को कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मिलने की मनाई ख़ुशी; भाजपा नेता कृष्ण प्रताप सिंह ने लोगों में बाँटी मिठाई

पडरौना/कुशीनगर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के भाजपा नेता कृष्ण प्रताप सिंह ‘चंदन’ ने अपने ओंकार वाटिका कॉलोनी सुभाष चौक स्थित कैम्प कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक की। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुशीनगर के सभी किसानों,युवाओं,व्यापारियों की कई वर्षों से मांग थी कि कुशीनगर के बभनौली स्थित गेंदा सिंह गन्ना अनुसाधन केंद्र परिसर की खाली पड़ी 300 एकड़ भूमि पर कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। इसके लिए हमसब ने जिले भर में अपने युवा साथियों के साथ कृषि विश्वविद्यालय खोलने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर सामूहिक आग्रह पत्र भेजा था जिसको स्वीकार करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने कुशीनगरवासियों के लिए कृषि के क्षेत्र में कृषि शिक्षा को बढ़ाने के लिए इस बजट में महत्वपूर्ण सौगात दिया।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इसलिए हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को हृदय से हार्दिक आभार प्रकट करते हुए दिल से धन्यवाद देते हैं।
उनके द्वारा इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया। इसके साथ ही ज़िले के सभी जनप्रतिनिधियों का भी आभार प्रकट किया गया कि इस परियोजना को पूरा कराने में पूर्ण रूप से सहयोग दिया।
भारतीय जनता पार्टी हमेशा एकात्म मानववाद के प्रति सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर दिन प्रति दिन कार्य कर रही है। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजीत कुमार एडवोकेट ने कहा कि कुशीनगर वासियों के लिए यह बजट खासकर कुशीनगर के युवाओं को कृषि के क्षेत्र में कृषि की शिक्षा के लिए महात्मा बुद्ध कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मील का पत्थर साबित होगा और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे और जिले के युवाओं के साथ साथ मंडल के युवा भी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। भाजपा नेता पंडित वेद प्रकाश मिश्र ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट,भाजपा नेत्री सुशीला गिरी,काजल कुशवाहा,अंजू पटेल,आशीष मिश्र,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तिवारी,हरिओम कुशवाहा,महेश,रवि,कीर्ति जयसवाल,मनीष सिंह,हरगोविंद सिंह,दिनेश पाठक,महेंद्र सिंह, पिंटू कुशवाहा,श्याम बदन कुशवाहा,कमलेश कुमार श्रीवास्तव,अरुण प्रताप सिंह, आदि कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने आभार प्रकट किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking