News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों नें सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 10, 2023  |  4:48 PM

1,467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों नें सौंपा ज्ञापन

पडरौना/कुशीनगर। आज दिन शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिलाधिकारी कार्यालय कुशीनगर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व्यास ओझा के साथ दर्जनों कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की भाजपा की केंद्र सरकार क्रोनी कैपिटलिज्म’की नीति गहरे आर्थिक संकट के समय में, भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई,एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की
बचत जोखिम में है। महामहिम को संबोधित करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हितों की पक्षधर रही है। इन वर्गों पर किए जाने वाले किसी भी प्रकार के कुठाराघात को हम सहन नहीं कर सकते। हमारा स्पष्टभावना है कि सार्वजनिक संस्थानों जिसमें देश के करोड़ो गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के खून-पसीने की कमाई लगी हुई है। उन्हें किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथो में नहीं सौंपा जाना चाहिए।

अत:कांग्रेस जन इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे मांग करते है कि इस संबंध में केन्द्र सरकार को अपने स्तर से आवश्यक निर्देश देने की कृपा करे जिससे देश के करोड़ों गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों के हितो के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके।

ज्ञापन देने वालों में तारकेश्वर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष फाजिलनगर,पलटन यादव, स्वामीनाथ यादव,मोहम्मद जहीरुद्दीन,उमाकांत मिश्र, रमजान अंसारी,जाहिद अली कुरेशी,अब्दुल हमीद अंसारी, मुर्तुजा अंसारी,मंटू यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking